back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fuel Price Hike: इस राज्य में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपकी जेब पर कितने रुपए का पड़ेगा बोझ

Fuel Price Hike In Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर कर्नाटक बिक्री कर बढ़ा दिया है। अब राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ महंगाई ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ साल 2024 में लगातार तीसरे महीने थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य की जनता को महंगाई का एक और झटका दे दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर्नाटक बिक्री कर बढ़ा दिया है। ऐसे में अब राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगी नई दरें

दरअसल, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में 15 जून को पेट्रोल और डीजल पर कर में वृद्धि की घोषणा की है। राज्य सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक बिक्री कर (KCT) पेट्रोल पर 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई दरें तुरंत लागू होंगी। 

आपकी जेब पर कितना होगा असर

सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल और डीजल पर कर वृद्धि के बाद, पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं अगर अभी की बात करें तो बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई किमतों के बाद लगभग 2,500-2,800 करोड़ रुपये जुटा सकती है सरकार

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में सरकार बनने से पहले जनता से कई लोकलुभावन वादे किए थे। जिसके लिए सरकार को अतिरिक्त राजस्व जुटाने की जरूरत पड़ रहीं है। इसके लिए सरकार ने भारतीय निर्मित शराब (आईएमएल) पर सभी स्लैबों पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एईडी) लगाया है और बीयर पर एईडी 175 प्रतिशत से बढ़ाकर 185 प्रतिशत कर दिया था। चुकी कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के पास 2024-25 के राजस्व-घाटे वाले बजट में कुल 3,71,383 करोड़ रुपये का रेवेन्यू है। जिसमें 27,354 करोड़ रुपये का घाटा भी शामिल है।  ऐसे में वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से इस वित्तीय वर्ष में लगभग 2,500-2,800 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिल सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...