back to top
41.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

अजित पवार के निधन के बाद रोहित पवार ने मोर्चा खोल रखा है। इस हादसे की जांच के लिए वे शिकायत देने बारामती थाने पहुंचे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे को लेकर Rohit Pawar ने इसे साजिश करार देते हुए जांच की मांग तेज कर दी है। रोहित पवार इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बारामती थाने पहुंचे।

थाने के बाहर हंगामा

जब रोहित पवार अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई। उनके साथ युगेंद्र पवार और राजेंद्र पवार भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोहित पवार ने इस विमान हादसे को लेकर Directorate General of Civil Aviation (डीजीसीए) के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पीएम मोदी को भी लिख चुके हैं पत्र

रोहित पवार इस मामले में प्रधानमंत्री Narendra Modi को भी पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने पत्र में वीएसआर कंपनी और मंत्री के बीच कथित संबंधों की जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि जांच पर किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप न हो। रोहित पवार का दावा है कि 28 जनवरी को हुए इस घातक विमान हादसे में शामिल ‘वीएसआर’ कंपनी को बचाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि जिस दिन अजित पवार का पोस्टमॉर्टम चल रहा था, उसी दिन दोपहर 1:36 बजे डीजीसीए ने शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के ऑडिट में कोई बड़ी सुरक्षा कमी नहीं पाई गई। इसी को लेकर रोहित पवार ने सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sunetra Pawar के पास कितनी संपत्ति? बैंक खातों में 10 करोड़ से ज्यादा, शेयर-बॉन्ड और सोना-हीरा समेत करोड़ों की संपत्ति का हलफनामे में हुआ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपने चुनावी...
spot_img

Latest Stories

DC vs RCB: अक्षर पटेल और रजत पाटीदार की टीम में आज भिड़ंत, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 39वां मुकाबला आज...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में लौटी रौनक, Sensex 416 अंक चढ़ा, Nifty 24,000 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय...

Bengal Election 2026: आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए TMC-BJP में कौन आगे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अब...

लू लगने पर मिलते है ये संकेत, इस प्रकार हीटस्ट्रोक से खुद को बचाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में तेज धूप ज्यादा...

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵