back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha के नए सीएम बने मोहन माझी, कनकवर्धन सिंह और प्रवति परीदा बने डिप्टी CM

ओडिशा के नए सीएम के रूप में मोहन माझी ने शपथ ली। वो पिछले 24 साल से मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक को हराकर ओडिशा की गद्दी पर विराज रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मोहन चरण माझी के सीएम के रूप में शपथ लेते ही ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई। बता दें कि ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक 24 साल बाद सत्ता से बाहर गए हैं।

मोहन चरण माझी के बाद कनकवर्धन सिंह ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कनकवर्धन सिंह 1995 से लगातार पटनागढ़ सीट से विधायक बनते आ रहे थे।

वहीं कनकर्धन सिंह के बाद प्रवति परीदा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वो नीमापडा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। वो पेशे से ओडिशा हाईकोर्ट में वकील रही हैं।

78 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की है जीत

बता दें कि 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटें प्राप्त की थी। जिसके बाद बीजेपी किसको सीएम बनाएगी इसको लेकर लगातार खींच-तान बनी हुई थी। जिसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया था। जिसके बाद मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नही मिलेगी बीड़ी, गुटखा! सिगरेट, इस राज्य सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, लागू हुए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को तंबाकू उत्पादों पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीड़ी, सिगरेट,...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...