back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटनावासियों को जल्द सुनाई देगी अगला स्टेशन पाटलिपुत्र है, दरवाजे बायीं ओर खुलेंगे..मेट्रो निर्माण पर बड़ा अपडेट

पटना में 2025 तक मेट्रो सेवा शुरू करने की संभावना है। इनमें कुल 24 स्टेशन होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगला स्टेशन पाटलिपुत्र है, दरवाजे बायीं ओर खुलेंगे। कृपया! दरवाजों से दूर हटकर खड़े हों…. बहुत जल्द पटनावासियों को यह सुनने को मिलेगा। उन्हें यह तोहफा नए साल यानी 2025 में मिलने वाली है। पहली मेट्रो बैरिया बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक चलेगी। यह 6.4 किलोमीटर का एलिवेटेड रूट होगा। इस बारे में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पिलर निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। बचे काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर 2025 की शुरुआत तक मेट्रो सेवा बहाल करने की जाएगी।

अगले साल कहां से कहां तक शुरू होगा मेट्रो?

पटना मेट्रो के पहले चरण में बैरिया बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक पहली मेट्रो चलेगी। यहां स्लैब बिछाने का 70% काम पूरा हो चुका है। इसके बाद ट्रैक बिछाया जाएगा। इस रूट पर पांच एलिवेटेड स्टेशन-पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी होंगे। इस रूट की लंबाई 6.63 किलोमीटर है। पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इनमें 24 स्टेशन होंगे। इनमें से 12 स्टेशन अंडरग्राउंड और 12 एलिवेटेड होंगे। एलिवेटेड स्टेशनों में दानापुर, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, पाटलिपुत्र, पटना बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक, मलाही पकड़ी, जगनपुरा, रामकृष्णानगर, मीठापुर हैं। अंडरग्राउंड स्टेशनों में रुकनपुरा, राजाबाजार, पटना जू, विकास भवन, विद्युत भवन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विवि, मोईनुल हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, पटना जंक्शन शामिल हैं। 

कितनी दूरी तय करेगी मेट्रो? 

कॉरिडोर 1 की लंबाई 17.93 किलोमीटर है। इसमें 7.39 किलोमीटर एलिवेटेड और 10.54 किलोमीटर अंडरग्राउंड है। कॉरिडोर 2 की लंबाई 14.55 किलोमीटर है, जिसमें 6.63 किलोमीटर एलिवेटेड और 7.92 किलोमीटर अंडरग्राउंड बना है। 

सेल बनाएगा मेट्रो की पटरियां

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SALE) पटना मेट्रो डिपो के लिए पटरियां बनाएगा। मेट्रो डिपो के निर्माण पर 143 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 35 करोड़ रुपए से पटरियां बिछाई जाएंगी। न्यू ISBT के पास डिपो का निर्माण चल रहा है। सबसे पहले न्यू ISBT से मलाही पकड़ तक मेट्रो चलाने की योजना है। 

डिपो में कितने ट्रेनों का रखरखाव होगा? 

डिपो में 66 ट्रेनों का रखरखाव होगा। इसके लिए 3.5 किलोमीटर लंबी पटरी बिछाई जाएगी। सबसे पहले पटरी डिपो में बिछेगी। इसमें दोनों कॉरिडोर की ट्रेनें होंगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर 1 और 2 मिलाकर 30 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। बायपास वाले रूट में एलिवेटेड मेट्रो के पिलर बनाने और स्लैब रखने का काम जारी है। इसके बाद ट्रैक बिछाने, बिजली के काम, मेट्रो का बोगी इंजन एवं अन्य कार्य जायका के फंड से कराए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए जायका को भेजा गया है। बेली रोड में पटना जंक्शन से रुकनपुरा के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण होना है। वहीं, अशोक राजपथ पर सुरंग बनाने का काम जारी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...