back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के नेमप्लेट लगाने के फैसले का किया विरोध, शांति बनाए रखने के लिए लिया था निर्णय

हजारों की संख्या में हर साल शिव भक्त गंगा से लेने आते हैं जल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट दायर उन याचिकाओं का विरोध किया है जिनमे कहा गया है कि कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाली दुकानों पर नेमप्लेट लगाया जाए।

कांवड़ के दौरान शांति बनाए रखने के लिए लिया गया था फैसला

सुप्रीम कोर्ट में जमा कराए गए विस्तृत वर्णन में सरकार की ओर से कहा गया है कि यह निर्देश यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए दिए गए थे।

हजारों शिव भक्त गंगा में लगाते है डुबकी 

कावड़ यात्रा में हर साल हजारों शिव भक्त गंगा नदी से जल लेने आते हैं। दरअसल कावड़ियों ने इस रूट पर दिए जाने वाले भोजन को लेकर चिंता जाहिर की थी। जिसके बाद सरकार ने दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश दिए थे। सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने निशाना साधते हुए यह कदम मुस्लिम विरोधी है और समाज को विभाजित करने के लिए उठाया गया है।

22 जुलाई से शुरू हुई थी कांवड़ यात्रा 

देश भर में कावड़ यात्रा सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई से शुरू हुई थी। इस दौरान शिव मंदिरों में काफा भीड़ देखी गई। कई भक्तों ने इस दिन गंगा में डुबकी भी लगाई।

श्रद्घालुओं ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर,मेरठ के काली पलटन, गोरखपुर के झारखंडी महादेव मंदिर में शिव भगवान के दर्शन किए।

उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया कि, अदालत इस मामले में उचित आदेश जारी करें। यूपी सरकार ने कहा कि नेम प्लेट आदेश कावड़ यात्रा के दौरान सही व्यवस्थाओं के मद्देनजर जारी किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा, यह आदेश अचानक नहीं लिया गया था बल्कि इसके पहले शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई और निर्धारित कानून के तहत इसे लागू करने का निर्णय लिया गया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...