नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 26 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि मामले में अपने बयान दर्ज कराए। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त 2024 को होगी। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में यह मानहानि का मुकदमा चल रहा है।
पेशी के दौरान सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया हुआ था
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पेशी विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के कोर्ट में हुई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का यह मामला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के नेता विजय मिश्र ने पांच साल पहले सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया था। तब से मानहानि का यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा है।
मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले भाजपा के नेता विजय मिश्र के वकील संतोष पांडेय के अनुसार, मानहानि मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ता अनिरुद्ध शुक्ल व दिनेश कुमार ने 15 जुलाई 2018 को एक विडियो क्लिप दिखाई थी, जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह को हत्यारा बता रहे थे। राहुल गांधी का अमित शाह पर दिया गया यह बयान जस्टिस लोया की मृत्यु से संबंधित था। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गयी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





