पटना में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य में अपराध, विशेष राज्य पर बोले जा रहे लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से विधानसभा मार्च निकाला गया है।
मार्च की शुरुआत बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू हुई और विधानसभा पर जाकर खत्म हुआ। पुलिस ने बोरिंग रोड चौहारे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया और लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों में से एक ने मंजीरे बजाते हुए कहा कि हमें झुनझुना मिला है।
कांग्रेस विधायक राजेश राम ने कहा कि हमारे राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश किया था। बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं।
बजट में युवाओं के लिए कई ऐलान किए हैं। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार पर विशेष फोकस किया गया है। 1 लाख रुपए तक की सैलरी वाले रोजगार के लिए नई योजना लाई गई है। मॉडल स्किल लोन स्कीम का दायरा बढ़ाकर 7.5 लाख होगा। मॉडल स्किल लोन की गारंटी गवर्मेंट प्रोमोटेड फंड से दी जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





