back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने RSS और BJP पर बोला हमला, कहा- RSS की विचारधारा खतरनाक, ये मनुवादी लोग हैं..

आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या करवाई।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यज। संसद सत्र का आज छठा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में संसद की कार्रवाई चल रही है। आज लोकसभा में सत्ता पक्ष की ओर से अनुराग ठाकुर ने चर्चा की शुरुआत की। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले। खड़गे ने अपने भाषण में आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सभी संस्थाओं पर उससे जुड़े लोगों का कब्जा है। जिसपर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर आरएसएस से जुड़ा हुआ है तो यह कोई अपराध नहीं है। 

RSS की विचारधारा खतरनाक- मल्लिकार्जुन खड़गे

धनखड़ की टिप्पणी पर खड़गे ने कहा कि RSS की विचारधारा खतरनाक है। वे मनुवादी हैं। खड़गे ने आगे कहा कि आरएसएस ने गोडसे को आगे कर महात्मागांधी की हत्या कराई। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी ने खड़गे के इस बयान पर जमकर आपत्ति जताई। हालांकि चेयरमैन धनखड़ ने उन्हें शांत कराकर अपना भाषण जारी रखने को कहा। 

मणिपुर को लेकर खड़गे ने केंद्र सरकार पर साथा निशाना

केंद्र की मोदी सरकार पर खड़गे ने सदन में संबधित करते हुए कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने मणिपुर को लेकर कई बार बीजेपी को नसीहत दी है। क्या सरकार ने उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आरएसएस के फाउंडर के विचारों को वो पढ़ते हैं। वो समाज को खत्म करने में लगे हुए हैं। जिसपर चेयरमैन धनखड़ ने आपत्ति जताई। 

खड़गे ने सदन में उठाया भर्तियों का मुद्दा

इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने भर्तियों का मुद्दा उठाया। जिसपर सभापति धनखड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जवाब देने के लिए कहा अश्विनी वैष्णव ने नौकरियों के संबंध में आंकड़े बताये। फिर खड़गे ने महंगाई और नौकरी को लेकर 2014 के चुनावी नारे का याद दिलाया। जिसमें बीजेपी का नारा था घटेगी महंगाई, बढ़ेगी कमाई। उन्होंने सरकार को महंगाई को कम करने और नौजवानों व लोगों को नौकरियां देने की नसीहत दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...