नई दिल्ली, रफ्तार। नीट यूजी 2024 पेपर लीक के खिलाफ आज कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। बता दें, पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई टीम की पूछताछ जारी है।
CBI की टीम आरोपियों से कर रही पूछताछ
सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम बुधवार (26 जून) की दोपहर से पूछताछ कर रही है। आज भी टीम की पूछताछ चल रही है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक समेत सात लोगों से सीसीएल गेस्ट हाउस में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ओएसिस स्कूल के तीन स्टाफ को छोड़ा गया है।





