back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनोज तिवारी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; विपक्ष हो सकता है हमलावर

Manoj Tiwari: भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने संसद के बाहर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 26 जून 2024 को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमे ओम बिरला को लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने अपना कार्यभार संभालते ही आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। इसको लेकर दो मिनट का मौन भी रखा गया। जिसके बाद विपक्ष ने काफी हंगामा किया। वहीं भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने संसद के बाहर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब विपक्ष मनोज वाजपेयी की इस टिप्पणी को लेकर सरकार पर हमला बोल सकती है। 

कांग्रेस ने मोदी सरकार के 10 साल को अघोषित आपातकाल बताकर निंदा की

जहां कांग्रेस ने मोदी सरकार के 10 साल को अघोषित आपातकाल बताकर निंदा की। वहीं इसको लेकर भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग घोषित आपातकाल को क्यों नहीं याद कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि संसद के अंदर आपातकाल के समय मारे गए लोगो को श्रद्धाजंलि दी जा रही थी, तब ये सब लोग हंगामा कर रहे थे। इसके बाद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी क्या अंधे हैं या बहरे हैं या पढ़े लिखे ही नहीं हैं?

हम लोग संविधान दिवस मनाते है

इसके बाद मनोज वाजपेयी ने कांग्रेस के लिए कहा कि आपातकाल को लेकर आपको देशवासियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी चाहिए। मनोज वाजपेयी ने आगे कहा कि इन लोगों की सच्चाई देश देख रहा है। संविधान को हाथ में रखकर ये लोग उसका अपमान कर रहे हैं। हम संविधान को अपने माथे में लगाते हैं और उसका सम्मान करते हैं। हम लोग संविधान दिवस मनाते है। मनोज वाजपेयी ने कहा कि अगर इनके अंदर थोड़ी सी भी संवेदना बची हो तो इन लोगों को अपने ऐसे व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। मनोज वाजपेयी की इस टिप्पणी के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर बड़ा हमला कर सकती है।

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...