नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 18वीं लोकसभा के सत्र का तीसरा दिन था। इस दौरान सदन में आज लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया गया। लगातार दूसरी बार ओम बिरला को स्पीकर चुने गए हैं। अब इस 18वीं लोकसभा सत्र का एक वीडियो तेजी से वयरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत और बिहार की हाजीपुर सीट से सांसद चिराग पासवान एक साथ नजर आ रहें है। इन दोनों नेताओं के मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो खूब सुर्खियों बटोर रहीं है।
वायरल वीडियो में क्या हैं?
आपको बता दें कि वायरल वीडियो संसद भवन का है। जब नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इस दौरान कंगना और चिराग ने एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ मुलाकत की। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे पहले कंगना और चिराग एक दूसरे से गले मिलते है? फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए संसद के अंदर चले जाते हैं। इस वीडियो को लेकर मीडिया पर जबरदस्त बहस चल रही है। इस वीडियो पर कई लोग दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं।
कंगना और चिराग में पहले से है दोस्ती
गौरतलब है कि चिराग पासवान और कंगना रनौत एक दूसरे को काफी पहले से जानते है। चिराग पासवान ने अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम किया था। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड एक्ट्रेस थीं। वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान इस फिल्म में लीड अभिनेता थे। देश की 18वीं लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तो वहीं चिराग पासवान ने बिहार के हाजीपुर सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की हैं। वहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती है और अब सांसद बनने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के खूब चर्चे हो रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




