back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिर विवादों में हैं महाराष्ट्र की प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर, पुणे कलेक्टर का चैंबर छीनने का लग चुका है आरोप

महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर पर IAS में शामिल होने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगा है। इससे पहले वो पुणे के कलेक्टर का चैंबर छीनने पर सुर्खियों में आई थीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इससे पहले वो अपने रसूख का इस्तेमाल कर VIP नंबर लेने, ठेकेदार के द्वारा दी गई निजी ऑडी पर लाल बत्ती लगाने और पुणे कलेक्टर का निजी चैंबर छीन लेने पर सुर्खियों में आई थीं। अब इनको लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि पूजा खेडकर ने कथित तौर पर IAS में शामिल होने के लिए अपना फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र बनाया था। इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र के नौकरशाही और सरकार में हड़कंप की स्थिति बन गई है। पूजा खेडकर 2023 बैच की आईएएस हैं। पिछले महीने सरकार ने पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया था।

मसूरी से ट्रेनिंग के बाद पुणे में हुई थी तैनाती

2023 बैच की IAS पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को मसूरी से ट्रेनिंग के बाद बतौर अपर कलेक्टर पुणे में तैनाती मिली थी। जहां वो असिस्टेंट कलेक्टर पद की ट्रेनिंग के लिए गई थीं। विवादों में घरने के बाद अब चर्चा चल रही है कि वो फैसला भी राजनीतिक प्रभाव के कारण लिया गया था।

मराठी पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दी है जानकारी

मराठी पोर्टल लोकसत्ता ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि उन्होंने पुणे जिले में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर के रूप में शामिल होने से पहले पुणे कलेक्टर सुहास दिवस, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ज्योदि कदम को एक व्हाट्सएप संदेश भेजा था। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उन्हें अलग से केबिन, कार, आवास आदी दिया जाए। अब सामने आया है कि प्रोबेशन पीरियड में चल रहे असिस्टेंट कलेक्टर को सभी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। 

3-14 जून तक ट्रेनिंग के लिए पुणे में थी

पूजा खेडकर 3 जून से 14 जून 2024 तक पुणे कार्यालय में रही। इस दौरान उनसे ये अपेक्षा की गई कि वो कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर, रेजिडेंट कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगी कि काम कैसे किया जाता है। वो इसके बारे में जानकारी और अनुभव प्राप्त करेंगी। जिसके बाद उनका तबादला अन्य कार्यालयों में कर दिया जाएगा। पुणे की रेजिडेंट सब कलेक्टर एक महिला हैं इसलिए खेडकर को 4 जून को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक कदम के साथ केबिन में बैठने और अनुभव प्राप्त करने के लिए कहा गया था लेकिन खेडकर ने उनके सुझावों को खारिज कर दिया। यहीं नहीं उन्होंने ज्वाइनिंग के अगले दिन ही अलग कमरे की मांग की थी। जिसके बाद पूजा खेडकर के लिए पुणे कलेक्टर कार्यालय की कुलकिडा शाखा की चौथी मंजिल पर एक बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया और अपने पिता दिलीप खेडकर के साथ पुणे कार्यालय भवन में आवश्यक केबिन की खोज शुरू कर दी।

पूजा खेडकर ने अपर कलेक्टर के केबिन पर किया था कब्जा

पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने पुणे के अपर कलेक्टर अजय मोरे के केबिन पर दावा किया। आरोप है कि अपर कलेक्टर अजय मोरे 18 से 20 जून के बीच सरकारी काम से मुंबई गए थे। इसी दौरान पूजा खेडकर ने अजय मोरे के सामने वाले कक्ष के फर्नीचर को हटवा दिया और अपने लिए दूसरे फर्नीचर की व्यवस्था कर ली। 

कलेक्टर को मैसेज भेजकर कहा- तुम्हारी इस हरकत से मेरी बेइज्जती होगी

जिसके बाद अपर कलेक्टर अजय मोरे ने इसकी शिकायत कलेक्टर सुहास दिवस से की। इसके बाद पूजा खेडकर के फर्नीचर को बाहर निकालने का फैसला किया गया। लेकिन पूजा ने कलेक्टर को संदेश भेजा कि आपके द्वारा किए जाने वाले इस कार्रवाई से उनकी बेइज्जती होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूजा अपनी एम्बर लाइट वाली ऑडी कार में आती-जाती थीं। और अब सामने आ रहा है कि उन्होंने IAS में शामिल होने के लिए फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र बनाया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...