नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिला IRS अधिकारी एम. अनुसूया ने वित्त मंत्रालय को अपना लिंग बदलने के लिए याचिका दी हुई थी। उन्होंने अपनी इस याचिका के माध्यम से सरकार से अपना आधिकारिक तरीके से लिंग बदलने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अपनी इस याचिका में नाम और जेंडर मिस एम अनुसूया से बदलकर मिस्टर एम अनुकतिर सूर्या करने की मांग की थी। जिसको सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है।
यह भारत के सिविल सेवा में इस तरह का पहला मामला है
यह भारत के सिविल सेवा में इस तरह का पहला मामला है। IRS अधिकारी एम. अनुसूया के इस निर्णय और सरकार की मंजूरी ने भारत की सिविल सेवा का इतिहास ही बदलकर रख दिया है। सरकार के इस फैसले ने सभी लिंग की समानता के अधिकार का पालन किया है। यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। महिला IRS अधिकारी एम. अनुसूया अब अपना लिंग परिवर्तन करवाकर मिस्टर अनुकतिर सूर्या बन चुकी हैं। 35 वर्षीय एम. अनुसूया हैदराबाद में कस्टम्स एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण में चीफ कमिश्नर ऑफिस में ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार संभाल रही हैं।
सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं
एम. अनुसूया 2013 बैच की IRS अधिकारी हैं। उनकी वर्ष 2013 में चेन्नई में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने अपना कार्यभार बखूबी निभाया। वर्ष 2018 में एम. अनुसूया ने डिप्टी कमिश्नर का पदभार भी संभाला। वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करती रही। आज(वर्तमान में) वह हैदराबाद में कस्टम्स एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण में चीफ कमिश्नर ऑफिस में ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार संभाल रही हैं। वहीं भारतीय सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और लैंगिक समानता को बल मिलेगा। वाक्य में यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





