नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में डीएम, एसपी और एसएसपी आदि बड़े अधिकारियों से मिलने के लिए ऑनलाइन अप्वाईमेंट शुरू करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इससे आम जनता को आपसी विवादों और अन्य किसी जरुरी मामलों में बड़ी अधिकारियों से मिलने का समय ऑनलाइन अप्वाईमेंट के माध्यम से पहली ही तय हो जाएगा। अब आम जनता को इन अधिकारियों से मिलने के लिए पहले की तरह घंटों बैठकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद इस ई-स्मार्ट योजना को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाने वाला है।
इस सुविधा से अधिकारियों और आम जनता दोनों का समय भी बचेगा
वहीं इस योजना को लेकर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तैयारी पूरे जोर से चल रही है। गाजियाबाद के जिला मुख्यालय में डीएम, एसपी और एसएसपी आदि बड़े अधिकारियों से मिलने के लिए ऑनलाइन अप्वाईमेंट सुविधा शुरू होने वाली है। यह योगी सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे आम जनता खुलकर अपनी समस्या बड़े अधिकारियों के सामने रख पाएगी और उन्हें उनसे मिलने के लिए घंटों तक बैठना नहीं पड़ेगा। इससे जिले के बड़े अधिकारियों को भी जनता की समस्या का पहले ही पता चल जाएगा। इस सुविधा से अधिकारियों और आम जनता दोनों का समय भी बचेगा।
रोजाना मिलने आने वाले लोगों की व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
उत्तर प्रदेश सरकार की यह नई सुविधा जल्द ही लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से देखी जा सकेगी और ऑनलाइन अप्वाईमेंट भी की जा सकेगी। इससे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लोगों को सबंधित अधिकारी के कार्यालय में जाकर मिलने के लिए आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी। जब भी आम आदमी का ऑनलाइन अप्वाईमेंट के माध्यम से अधिकारी से मिलने का समय होगा, तो वह उस अधिकारी से मिल सकेगा और संबंधित अधिकारी भी लैपटॉप, कंप्यूटर आदि के माध्यम से अपने डेस्क से ही आम आदमी की समस्या जान लेगा। इस नई व्यवस्था के आ जाने से अधिकारियों से रोजाना मिलने आने वाले लोगों की व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





