back to top
38.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Plane Crash: यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो… अजित पवार के प्लेन हादसे पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल

अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद सियासत गरमा गई है और विपक्ष इसे लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। रोहित पवार ने इसे संभावित साजिश बताते हुए जांच की मांग की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद हलचल तेज हो गई है। एनसीपी (SP) नेता रोहित पवार ने इस हादसे को लेकर कई सवाल उठाते हुए संभावित साजिश की आशंका जताई है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार के बड़े आरोप

हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने कहा कि यह सिर्फ एक साधारण दुर्घटना नहीं हो सकती। उन्होंने दावा किया कि कुछ तथ्यों को देखकर संदेह पैदा होता है। उन्होंने एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए उसके ड्राइवर या यात्रा व्यवस्था को टारगेट किया जाता है। रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस हादसे में उन्होंने अपने चाचा और महाराष्ट्र ने एक बड़ा नेता खो दिया है। इसलिए इस मामले से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिलना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्लेन क्रैश को लेकर उन्होंने एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन भी तैयार किया है और जांच एजेंसियों से स्पष्ट जवाब की उम्मीद जताई है।

यात्रा में अचानक बदलाव पर उठाए सवाल

रोहित पवार के मुताबिक हादसे से एक दिन पहले अजित पवार को मुंबई से पुणे कार से जाना था और काफिला भी तैयार था। लेकिन अचानक यात्रा का तरीका क्यों बदला गया, यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार किसी बड़े नेता से मिलने वाले थे, जिस पर अब चर्चा हो रही है। अजित पवार के निधन के बाद विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कुछ नेताओं का कहना है कि एनसीपी के विलय की चर्चाओं के बीच हुआ यह हादसा कई तरह के संदेह पैदा करता है। हालांकि शरद पवार पहले ही इसे एक दुर्घटना बता चुके हैं, लेकिन पार्टी के भीतर अलग-अलग बयान सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रोहित पवार समेत विपक्षी नेताओं ने राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सच सामने आने तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sunetra Pawar के पास कितनी संपत्ति? बैंक खातों में 10 करोड़ से ज्यादा, शेयर-बॉन्ड और सोना-हीरा समेत करोड़ों की संपत्ति का हलफनामे में हुआ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपने चुनावी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में लौटी रौनक, Sensex 416 अंक चढ़ा, Nifty 24,000 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय...

Bengal Election 2026: आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए TMC-BJP में कौन आगे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अब...

लू लगने पर मिलते है ये संकेत, इस प्रकार हीटस्ट्रोक से खुद को बचाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में तेज धूप ज्यादा...

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए आज ही करें ये खास उपाय, खुशहाल रहेगा जीवन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵