नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया। सीआईएसएफ के महिला जवान की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। कोई इसे जायज ठहरा रहा है तो कोई इसकी निंदा कर रहा है। आइए बताते हैं कि आखिर कंगना का वो कौन सा ट्वीट था, जिसकी वजह से महिला जवान ने उनपर हमला किया।
एक ट्वीट को लेकर महिला जवान ने कंगना को मारा थप्पड़
दरअसल 4 साल पहले 3 कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक ट्वीट किया। जिसमें झुककर चल रही एक बुजुर्ग महिला को उन्होंने बिलकिस बानो कहा था। जबकी कंगना के ट्वीट में दिखाई दे रही महिला का असली नाम मोहिंदर कौर था।
बाद में ट्वीट कर लिया था डिलीट
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ये वहीं दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था और आज 100 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि बाद में कंगना ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।
थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ वायरल
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें थप्पड़ मारने वाली महिला CISF जवान कह रही है कि ये कह रही थी कि 100 रुपये में महिलाएं घरने पर बैठती हैं। उस धरने में मेरी मां भी थी।
CISF ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
नव निर्वाचित सांसद कंगना रनौत के साथ मारपीट के बाद अब CISF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ट्वीट कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




