back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

IPO निवेशकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO बाजार में आ सकता है जिसके लिए सेबी के पास जल्द DRHP जमा हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO News) की तैयारी में जी जान से जुटी हुई है और इसके लिए कंपनी 31 मार्च 2026 तक बाजार नियामक एजेंसी SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है।

Jio का IPO मचाएगा धूम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू (IPO News) साबित हो सकता है। अनुमान है कि इसका आकार करीब 35,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकता है। ऐसे में निवेशकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

यह पब्लिक इश्यू मुख्य रूप से ऑफर फॉर सेल (OFS) मॉडल पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बाजार में बेचेंगे। खबर है कि गूगल और मेटा जैसे बड़े विदेशी निवेशक भी इस आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से कम करने का ऐलान कर सकते हैं।

आईपीओ की तैयारी को लेकर कंपनी ने बड़े स्तर पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस मेगा इश्यू को मैनेज करने के लिए कई वैश्विक और भारतीय निवेश बैंकों को नियुक्त किया है। इससे साफ है कि कंपनी इस इश्यू को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन 150 से 180 अरब डॉलर के बीच आंकी जा रही है, जो इसे देश के सबसे बड़े आईपीओ में बदल सकती है।

कंपनी का लक्ष्य साल 2026 की पहली छमाही में शेयर बाजार में लिस्टिंग करना है। ऐसे में यह आईपीओ न सिर्फ निवेशकों के लिए बड़ा मौका होगा, बल्कि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक अहम पड़ाव भी साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵