back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली जवान Kulwinder Kaur को CISF ने किया Suspend, क्यों आया सुरक्षाबल को गुस्सा?

Kangana Ranaut and Kulwinder Kaur: मंडी की सांसद एवं एक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने कार्रवाई की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हिमाचल की मंडी से नवनिर्वाचित सांसद एवं एक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान कुलविंद कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीआईजी ने यह कार्रवाई की। दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा था। उसने इसका कारण भी बताया। कुलविंदर का कहना है कि वह एक्ट्रेस के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। दूसरी ओर कंगना ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा और गालियां दी। उन्होंने जवान को सस्पेंड करने की मांग की थी।

दिल्ली जा रही थीं कंगना

कंगना आज दोपहर 3:30 बजे दिल्ली में होने वाली भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट नंबर UK707 से रवाना होने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं। यहां सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी जवान से कहासुनी हुई। एक्ट्रेस एवं सांसद ने शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटवाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। CISF डीजी ने मामले में पूरी जांच के निर्देश भी दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कंगना के साथ दुर्व्यवहार से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला जवान कह रही-‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। उसने जब यह बयान दिया था, तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।

पंजाब में बढ़ते उग्रवान को लेकर चिंतित हूं: कंगना

कंगना ने घटना के बाद वीडियो शेयर कर बताया कि मैं सेफ हूं। मेरे साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसा हुआ। एयरपोर्ट पर महिला जवान ने मुझे गालियां दीं। उसने बताया कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है। उसने साइड से आकर मुझे हिट किया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ते उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी कर हैंडल करना पड़ेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵