नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला गार्ड ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला गार्ड कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से आहत थी। इसीलिए उसने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। उस महिला का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।
कुलविंदर कौर को कमांडेंट के कमरे में ही बिठाया गया है
इस घटना को लेकर एक्ट्रेस ने महिला गार्ड पर आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। बता दें कि अभी कुलविंदर कौर को कमांडेंट के कमरे में ही बिठाया गया है। यह घटना दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई थी। जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक करा रहीं थी। उसी दौरान CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। इसके बाद वो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं।
तल्ख टिप्पणियों के लिए जानी जाती है कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत बेबाक और तल्ख टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती है। उनके बयान मीडिया और सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियों में रहते है। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पर भी सरकार का समर्थन किया था। भाजपा ने इस बार कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा था। कंगना ने मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को भारी मतो से मात दी थी। यहां से कंगना को 5 लाख 37 हजार 022 वोट मिले थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





