back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने अपने सीनियर विंग कमांडर के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ ये घटना 31 दिसंबर 2023 की रात श्रीनगर के वायु सेना स्टेशन में आयोजित नए साल की पार्टी के दौरान हुई थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वायु सेना स्टेशन श्रीनगर पर तैनात एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने अपने सीनियर विंग कमांडर के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी विंग कमांडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना बडगाम में रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत FIR दर्ज हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ ये घटना 31 दिसंबर 2023 की रात श्रीनगर के वायु सेना स्टेशन में आयोजित नए साल की पार्टी के दौरान हुई थी।

विंग कमांडर ने कमरे में ले जाकर किया यौन उत्पीड़न

महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया कि पार्टी के बाद स्टेशन पर विंग कमांडर ने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हें गिफ्ट मिला है? मैने कहा कि नहीं मुझे कोई गिफ्ट नहीं मिला। तो उसने मुझे अपने कमरे में आने को कहा जहां उसने बताया कि वहां ढेर सारा गिफ्ट रखा गया है। जैसे ही वो उसके साथ कमरे में गई तो उसने मेरे साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। उसने उसे कई बार रोकने की अपील की। विरोध के बावजूद उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

चेहरे पर नहीं था कोई पछतावा

महिला एयरफोर्स अधिकारी ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि मैं उसे धक्का देकर वहां से भाग गई। इस दौरान उसने कहा कि हम शुक्रवार को मिलेंगे, जब उसके परिवार के लोग चले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर ने आगे कहा कि उसे इस मामले में आवाज उठाने में थोड़ी देर हो गई क्योंकि वो डर गई थी। उसने कहा कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करे? हर कोई उसे हतोत्साहित किया। इस घटना के बाद वो फिर मेरी ऑफिस में आया और ऐसे बर्ताव किया कि जैसे कुछ हुआ ही ना हो।

5 अन्य अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी का लगाया आरोप

एयरफोर्स अधिकारी ने अपनी शिकायत में 5 अन्य अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने जांच में गड़बड़ी के अलावा, उत्पीड़न और मानसिक यातना देने और पीछा करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को दी है।

इंडियन एयरफोर्स का भी आया बयान

वहीं अब इस मामले में एयरफोर्स का भी बयान आया है। जिसमें उसने कहा है कि अथॉरिटी के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। NDTV की रिपोर्ट में IAF के हवाले से बताया गया है कि हमें केस की जानकारी मिली है। लोकल पुलिस की ओर से इस मामले में वायुसेना से संपर्क किया गया है। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरी तरह से कोऑपरेट कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵