back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन में सड़क पर खुलेआम हुआ रेप, 3-4 राहगीरों ने बचाने की जगह वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब पुलिस लेगी एक्शन

Ujjain: जानकारी के अनुसार आरोपी ने उज्जैन के आगर नाका इलाके में इस रेप कांड को अंजाम दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर खुलेआम रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जैसे ही इस रेप कांड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो राज्य में महिला की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने इस रेप कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मध्य प्रदेश पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करने जा रही है, जिन्होंने पीड़ित महिला को बचाने की जगह उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। इस रेप कांड की वीडियो को 3-4 लोग अपने मोबाइल से बनाते रहे। मध्य प्रदेश पुलिस ने वीडियो बनाने वाले सभी संदिग्धों की पहचान कर ली है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।  

इसको लेकर विपक्ष ने भी मध्यप्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की हैजानकारी के अनुसार आरोपी ने उज्जैन के आगर नाका इलाके में इस रेप कांड को अंजाम दिया, उसने पीड़िता का रेप करने से पहले उसको जबरदस्ती शराब पिलाई थी। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार जैसे ही इस रेप कांड की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की खबर हम तक पहुची, हमने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन रेपकांड को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं, इसको लेकर विपक्ष ने भी मध्यप्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है।    

पीड़िता की हालात अब ठीक है और वह अपने घर पर है

वहीं कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी टीम ने 3-4 संदिग्धों की पहचान कर ली है। जिन्होंने इस रेप कांड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ये सभी लोग अलग अलग जगह पर है। हमारी पुलिस टीम सभी लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने रेप कांड के आरोपी लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी लोके को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता की हालात अब ठीक है और वह अपने घर पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵