back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमें इंसाफ मिलेगा नहीं, हमे इसे छीनना पड़ेगा: कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में पीड़िता के पिता

पीड़िता की मां ने कहा है कि वो जब भी अपनी बच्ची के बारे में सोचती हैं तो थरथरा उठती हैं। उन्होंने कहा प्रदर्शन कर रहे बच्चे उनके अपने बच्चे की तरह हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आर जी कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में पीड़ित के पिता ने कहा है कि हमें इंसाफ मिलेगा नहीं, हमें इसे छीनना पड़ेगा। उन्होंने यह बात रविवार को प्रदर्शन के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि आप सब हमारे साथ खड़े हैं। साथ ही हमें लड़ने का साहस देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

कांप उठती हैं पीड़िता की मां

पीड़ित डॉक्टर की मां ने कहा कि जब भी वो अपनी बेटी के दर्द के बारे में सोचती हैं तो दर्द से थरथरा उठती हैं। साथ ही यह भी सोचती हैं कि उसने कितना सहा होगा। उन्होंने कहा कि वो जब भी यातना के बारे में सोचती हैं तो कांप जाती हैं। उसका सपना था कि वो समाज के काम आ सके। अब यह सभी प्रदर्शनकारी उनके बच्चे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हे समर्थन नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से पुलिस हमें सहयोग नहीं कर रही है। यदि उन्होंने थोड़ा सा भी सहयोग किया होता तो हमें आशा की झलक दिखाई देती। पुलिस ने इसे छुपाने की कोशिश की, सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई है।

9 अगस्त हो हुई थी घटना

दरअसल 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी। उसकी पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट में सामने आया कि उसके साथ रेप किया गया।उसके शरीर पर लगभग 25 आंतरिक और बाहरी चोटें थीं।

सिविक वॉलंटियर संजय रॉय हुआ गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। उसे हॉल में 4.03 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते हुए देखा गया। इस बीच, अस्पताल अधिकारियों और पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है क्योंकि उन्होंने एफआईआर दर्ज करने में 14 घंटे की देरी की।

मामले को दबाया जा रहा है

इसी बीच पुलिस और अस्पताल प्रशासन की भूमिका केंद्र में आई है। उन्होंने FIR दर्ज करने में 14 घंटे लगा दिए। पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन यह कहकर मामला दबा रहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी। उन्हें अपनी बेटी का शव देखने के लिए भी 3 घंटे इंतजार करना पड़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोलकाता में मेसी के फैन्स हुए बेकाबू, बोतलें फेंकीं-पोस्टर फाड़े, 10 मिनट में स्टेडियम छोड़कर गए स्टार फुटबॉलर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला लियोनेल मेसी का कोलकाता दौरा अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया। GOAT इंडिया टूर के...
spot_img

Latest Stories