नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसको लेकर सभी देशवासियों में गुस्सा बना हुआ है। सभी लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं CBI इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की जांच अपने आखिरी चरण पर है।
मृतका का DNA और आरोपी संजय रॉय का DNA मैच हो गया है
इस वारदात के मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर भी कई अपडेट सामने आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का DNA और आरोपी संजय रॉय का DNA मैच हो गया है। अब इसको लेकर डिटेल में रिपोर्ट बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार CFSL एक्सपर्ट्स ने दोनों DNA की अलग अलग प्रोफाइलिंग की है। वहीं दूसरे एग्ज़बीट्स से भी DNA मैच किया गया है। अब सीबीआई को एडवांस साईंटिफिक टेस्ट करने के बाद ही डिटेल रिपोर्ट सौपी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिटेल रिपोर्ट मिल जाने के बाद CBI मुख्य आरोपी संजय रॉय के दूसरे साईंटिफिक टेस्ट करवाने की तैयारी में है।
कोलकाता की इस घटना का मुख्य आरोपी संजय रॉय ही है?
जानकारी के अनुसार CBI की अभी तक की जांच में कोलकाता की इस घटना का मुख्य आरोपी संजय रॉय ही है। उसके अलावा कोई दूसरा इस वारदात में शामिल नहीं था। इस घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट के लिए CBI के पास कई पुख्ता सबूत हैं। वहीं CBI के पास DNA रिपोर्ट भी पहले ही आ चुकी थी, जिसको सीबीआई ने एम्स के पास अंतिम निर्णय लेने के लिए भेजा था, एम्स के एक डॉक्टरों के पैनल ने इस DNA रिपोर्ट का बहुत ही बारीकी से अध्ययन कर लिया है और इसको वापस सीबीआई को भेजने के लिए अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रही है।
अंतिम रिपोर्ट मिल जाने के बाद CBI अपनी जांच को निष्कर्ष पर पहुंचा देगी
एम्स से DNA की अंतिम रिपोर्ट मिल जाने के बाद CBI अपनी जांच को निष्कर्ष पर पहुंचा देगी। सीबीआई की जांच के अनुसार कोलकाता की इस घटना का केवल एक ही आरोपी है, जो संजय रॉय ही है। सीबीआई ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों का बयान दर्ज किया था और 10 से अधिक लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था।




