back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिले अहम सबूत, धनबाद में एक तालाब से 7 मोबाइल फोन बरामद

सीबीआई को नीट पेपर लीक मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। CBI ने एक तालाब से 7 मोबाइल फोन बरामद किया है। इन्हीं मोबाइल की मदद से आरोपियों ने पेपर लीक हुआ प्रश्न पत्र और उनके उत्तर छात्रों तक पहुंचाये थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक बार फिर तार धनबाद से जुड़ते मिले हैं। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग से एक युवक को पकड़ा। जिसकी पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। जिसके बाद सीबीआई की टीम पवन और एक अन्य युवक के साथ झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के शहीद गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान के पास मौजूद भाट तालाब पहुंची।

3 घंटे प्रयास के बाद 7 मोबाइल फोन बरामद

दोनों की निशानदेही पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 3 घंटे के प्रयास के बाद सीबीआई को 2 आईफोन समेत 7 से अधिक टूटे हुए मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी मोबाइल फोन सीमेंट की बोरी में बांधकर तालाब में फेंके गए थे। 

बोरी में डालकर तालाब में फेंका गया था मोबाइल

इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि तालाब में मिले मोबाइल से ही लीक पेपर और उनके उत्तर परीक्षार्थियों को पहुंचाये गए थे। अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर उसका डाटा निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार पेपर लीक की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन को बोरी में इंसुलेटर और तार से बांधकर तालाब में फेंक दिया था। ताकि कभी उसकी जानकारी नहीं मिल सके। बोरी खोलने पर टूटे मोबाइल फोन और दो इंसुलेटर मिले।

पटना एम्स से कई छात्र हिरासत में लिए गए हैं

छापेमारी टीम और पुलिस ने इस विषय में कुछ भी बताने से परहेज किया। सीबीआई ने मोबाइल बरामद होने पर गोताखोरों को 5 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिया। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में इससे पहले भी सीबीआई की टीम झरिया में छापेमारी कर चुकी है। पेपर को सॉल्व करने के मामले में एम्स पटना के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵