back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीट परीक्षा 2024, पेपर लीक के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, दोबारा नहीं होगी परीक्षा

पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। परीक्षा दोबारा नहीं की जाएगी। सीजेआई ने इस दौरान कहा है कि बिना ठोस सबूत के री-एग्जाम का फैसला नहीं लिया जा सकता।

आप्शन 4 के लिए पूरे नंबर दिए जाएंगे

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि आप्शन 4 के लिए पूरे नंबर दिए जाएंगे लेकिन दूसरे ऑप्शन के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। जस्टिस मनोज मिश्रा ने पेपर लीक का फायदा केवल 155 छात्रों को हुआ है।

जल्द से जल्द रिपोर्ट दें जांच एजेंसी- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही एजेंसी की रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3307 कैंडीडेट्स ने 8 परीक्षा केंद्रों पर गलत पेपर अटेंम्पट किए। एनटीए ने रिजल्ट के शहरवार एनेलिसिस सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश कर दिया।एजेंसी की आंसर-की सही है। एक्सपर्ट टीम ने इसकी जांच की है। उन्होंने बताया कि ऑप्शन 4 सही है, 2 गलत है।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पारदीवावला, जस्टिस मनोज मिश्रा ने 720 में से 711 अंक पाने वाले छात्रा की ओर से पेश दलील पर संज्ञान देते हुए आईआईटी को आदेश दिया है।

याचिककर्ताओं की ओर से वकील- नरेंद्र हुड्डा, संजय हेगड़े, मैथ्यूज नेदुम्पारा बहस कर रहे हैं जबकि एनटीए की ओर से सोलिस्टर जनरल तुषार मेहता हैं।

आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस सत्र के दौरान विपक्ष ने नीट की परीक्षा को लेकर सवाल उठाया गया था । इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, पिछले सात सालों में पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है। इस मामले पर राजनीति की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने के लेकर उन्होंने कहा कि वो पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा सकते हैं कि एनटीए के बाद 240 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं। पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने गलत है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार हुआ खत्म– ऐसे करें अपना स्कोर चेक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵