back to top
38.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैं थक गई हूं, डरी हुई हूं…कुलदीप सेंगर की बेटियों ने 8 साल बाद चुप्पी तोड़ी, न्याय व्यवस्था को घेरा

कुलदीप सेंगर की बेटियों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर 8 साल की चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने परिवार पर बीत रही व्यथा को बताया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस से जुड़े घटनाक्रम ने एक बार फिर देश की न्याय व्यवस्था, सामाजिक संवेदनशीलता और संस्थानों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार सुर्खियों में हैं सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की छोटी बेटी डॉक्टर इशिता सेंगर, जिन्होंने आठ साल की चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर अपना दर्द सार्वजनिक किया है।

यह विश्वास धीरे-धीरे डगमगाने लगा है-इशिता


इशिता सेंगर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उन्होंने और उनके परिवार ने बीते आठ साल न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखते हुए खामोशी ओढ़े रखी। उनका मानना था कि अगर वे कानून और संविधान पर विश्वास करेंगे, तो सच अपने आप सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी कमजोरी नहीं थी, बल्कि संस्थानों पर भरोसे का परिणाम थी। हालांकि अब वह खुद को थकी हुई, डरी हुई और टूटती हुई महसूस कर रही हैं, क्योंकि उनका यह विश्वास धीरे-धीरे डगमगाने लगा है।

”भाजपा विधायक की बेटी लेबल तक सीमित कर दी गई”


इशिता ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी पहचान अब सिर्फ भाजपा विधायक की बेटी के एक लेबल तक सीमित कर दी गई है, मानो उनकी अपनी कोई इंसानियत, सम्मान या अधिकार ही न हो। उन्होंने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें बार-बार यह कहा गया कि उन्हें जीने का कोई हक नहीं है, यहां तक कि उनके साथ बलात्कार और हत्या जैसी अमानवीय बातें भी कही गईं। उन्होंने लिखा कि यह नफरत काल्पनिक नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सच्चाई बन चुकी है, जिसने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है।

चुप्पी की कीमत


उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार ने न तो प्रदर्शन किए, न टीवी डिबेट में शोर मचाया और न ही सोशल मीडिया ट्रेंड चलाए। वे इस विश्वास के साथ इंतजार करते रहे कि सच को तमाशे की जरूरत नहीं होती। लेकिन इस चुप्पी की कीमत उन्हें अपमान, गालियों, आर्थिक और मानसिक थकान के रूप में चुकानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि वर्षों तक वे अधिकारियों, संस्थानों और मीडिया के दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी, क्योंकि उनका “सच किसी के काम का नहीं था।

‘देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास करना चाहती हैं’


इशिता सेंगर ने अपने पोस्ट में डर का भी जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि कानून को बिना दबाव के काम करने दिया जाए और सच्चाई को लोकप्रियता के चश्मे से नहीं, बल्कि सबूतों के आधार पर देखा जाए। उन्होंने साफ किया कि वह यह पत्र न सहानुभूति पाने के लिए लिख रही हैं, न किसी को धमकाने के लिए, बल्कि इसलिए क्योंकि वह अब भी इस देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास करना चाहती हैं।

आरोप बेहद गंभीर हैं


गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और ऐसे अपराधी को किसी भी सूरत में जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी विधायक Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, जानिए खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में आइसक्रीम खाने का...

2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं? Virat Kohli ने पहली बार भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata...

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत...

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵