नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को अयोध्या पहुंचे और सरयू नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपना मुरेठा(पगड़ी) खोल दिया और भगवान रामलला को समर्पित कर दिया। बता दें कि सम्राट चौधरी पिछले 22 महीने से मुरेठा बांधकर घूम रहे थे।
सरयू में लगाई डुबकी
मुरेठा उतारने के बाद उन्होंने पहले वहां पर मौजूद सभी लोगों को प्रणाम किया। इससे पहले वो अपना मुंडन भी करा चुके थे। सरयू में डुबकी गाने से पहले उन्होंने कहा कि वो मुरेठा भगवान राम को समर्पित करना चाहते थे और आज अयोध्या नगरी में आकर सरयू नदी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि वो मुरेठा पिछले 22-23 महीने से बांधकर रखे थे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंदउँ अवध पुरी अति पावनि। सरजू सरि कलि कलुष नसावनि॥
प्रनवउँ पुर नर नारि बहोरी। ममता जिन्ह पर प्रभुहि न थोरी॥ प्रातः अयोध्याधाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।
जय अयोध्या धाम की
जय-जय श्रीराम की
क्यों बांधे थे मुरेठा?
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन पर मुरेठा बांधा था। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ चले गए थे और सरकार बना ली थी। इस दौरान उन्होंने प्रण लिया आ कि नीतीश कुमार को जब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक वो मुरेठा नहीं उतारेंगे। हालांकि जनवरी 2024 में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद नीतीश कुमार फिर से NDA में शामिल हो गए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





