back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar के सारण में शादी से मना करने पर महिला डॉक्टर ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के सारण में शादी से मना करने पर महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस दौरान महिला डॉक्टर ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि ये किसी और लड़की का जीवन बर्बाद करे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के सारण जिले में एक महिला डॉक्टर ने चाकू से अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्रेमी की हालत बिगड़ने पर उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर महिला डॉक्टर ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि ये और लड़कियों का जीवन बर्बाद करे। घायल प्रेमी की पहचान वेद प्रकाश के तौर पर हुई है। जो कि मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 का वार्ड पार्षद है। 

क्या है मामला?

दरअसल महिला डॉक्टर एक नर्सिंग होम का संचालन करती है। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए थे। आरोपित महिला ने बताया कि वेद प्रकाश शादी का वादा करने के बावजूद उससे शादी नहीं कर रहा था और आए दिन संबंध बनाता था। उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया था। 

शादी का वादा करके मुकरा प्रेमी

आरोपी महिला ने बताया कि उसने किसी तरह से वेद प्रकाश को शादी के लिए मना लिया और दोनों 30 जून को कोर्ट जाकर शादी करने वाले थे। वो तय समय पर दुल्हन बनकर कोर्ट पहुंच गई, लेकिन प्रेमी नहीं पहुंचा। प्रेमी के इस धोखे से वो काफी आहत हुई और उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया। 

1 जुलाई को बेडरूम में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

जिसके बाद उसने सोमवार 1 जुलाई को प्रेमी को फोन कर घर बुलाई और बेडरूम में ले गई। इसके बाद उसने वार्ड पार्षद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्रेमिका कहना है कि प्रेमी के धोखे ने उसका दिल तोड़ दिया। इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी लेडी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की के साथ इस तरह की घटना को अंजाम ना दे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Next CM: क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? जमुई से नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई में आयोजित कार्यक्रम के...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...