नई दिल्ली, रफ्तार। उत्तराखंड के पंतनगर में रविवार की रात को एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक एटीसी अधिकारी आशीष चौंसाली ने महिला की वेशभूषा में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
महिला के लिबास में फांसी पर लटके मिले ATC अधिकारी
रविवार की रात को पंतनगर एयरपोर्ट पर कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर आशीष चौंसाली रविवार की रात को अपने भांजे और दोस्त के साथ पार्टी की। फिर तीनों लगभग साढे 10 बजे अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब भांजे आकाश ने आशीष के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला तो आकाश और आशीष के दोस्त भरत ने पड़ोसी को बुलाया। जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर आशीष के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जब तीनों ने दरवाजा तोड़ा तो सभी हैरान रह गए। वो महिला के लिबास में थे व उनके चेहरे पर मेकअप था। इसी गेटअप में वो फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।
माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक और विग पहने हुआ था मृतक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फंदे पर लटके आशिष पूरी तरह से महिला के लिबास में थे। उन्होंने नीचे सलवार, उपर ब्लाउज और उसके ऊपर नाइटी पहने हुए थे। इसके अलावा वो अपने होठों पर लिपस्टिक, माथे पर बिंदी और लंबे बालों वाली विग पहने हुए थे।
आशीष की मौत के मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या वो किसी मेडिकल डिसऑर्डर से पीड़ित थे या फिर मामला कुछ और है? पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे कई एंगलों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




