back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Teacher Recruitment: BPSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 का शेड्यूल, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Bihar Teacher recruitment Exam News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब एक फिर BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब एक फिर BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब आयोग ने इस परीक्षा को 19 से 22 जुलाई के बीच आयोजित करने का ऐलान किया है। बता दें कि आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा 20 मार्च को पेपर लीक की वजह से रद्द हो गई थी। जिसके बाद अब आयोग इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने जा रहा है। 

22 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

बीपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 दिन 19, 20 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 19, 20 और 21 जुलाई को यह परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में जबकि 22 जुलाई को दो शिफ्ट में कराने का ऐलान किया गया है। यह शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा हैं। जिन उम्मीदवारों ने BPSC शिक्षक TRE 3.0 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां जानें कब आयोजित होगी परीक्षा-

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक होने वाली है। 22 जुलाई को छोड़कर, सभी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक।

यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल-

19 जुलाई: गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक)

20 जुलाई: सामान्य, उर्दू, बांग्ला (कक्षा 1 से 5 तक)

21 जुलाई: हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9-10, शिक्षा विभाग) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा (कक्षा 6-10, एससी, एसटी कल्याण विभाग)

22 जुलाई: परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, सुबह की शिफ्ट: शिक्षा और एससी, एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों के कक्षा 11-12 के शिक्षकों के लिए सभी विषय। दोपहर की शिफ्ट: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के शिक्षकों के लिए कंप्यूटर, संगीत, कला विषय।

जानें कितने पदों मांगा गया है आवेदन?

आपको बता दें इस शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 87 हजार 774 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 तक के शिक्षकों की नियुक्ती की जानी हैं। इसमें शिक्षा, समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के विद्यालयों की पोस्ट को भी शामिल किया गया हैं।

पेपर लीक कारण रद्द हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को 15 मार्च 2024 को दो शिफ्ट में में आयोजित किया गया था। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। इसमें हजारीबाग के एक होटल और मैरिज हॉल में 270 से अधिक अभ्यर्थियों को बिठाकर प्रश्नपत्र का उत्तर रटवाने की बात सामने आई थी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां से क्वेशन पेपर जब्त किया। मौके से जब्त क्वेशन पेपर का मिलान बीपीएससी कार्यालय से प्राप्त प्रश्न पत्र से करवाया गया था। जिसके बाद दोनों प्रश्न-पत्र एक जैसे ही पाए गए थे। जिसके बाद छत्रों के हित को ध्यान में रखने आयोग ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵