back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ladakh Tank Accident: लद्दाख में हुआ बड़ा हदसा; नदी में बहा सेना का टैंक, 5 जवानों की हुई मौत

लद्दाख में सेना के द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान एक टैंक नदी की तेज धारा में बह गया। जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इस दुर्घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके दुख व्यक्त किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लद्दाख में एक दुखद हादसा हुआ है। जिसमें सेना के 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। दरअसल लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान सेना के जवान टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। तभी अचानक से जलस्तर बढ़ गया। जिसमें सेना के जवान फंस गए। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे। इस दौरान एलएसी के पास एक T-72 टैंक के द्वारा नदी को पार करने का अभ्यास चल रहा था। जब टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदी का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया। इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए।

टैंक को बहता देख वहां अफरातफरी मच गई। जिसके बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘हम अपने बहादुर सैनिकों की देश के प्रति अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूल सकते. इन सैनिकों के परिजनों के साथ दुख की इस घड़ी में साथ खड़े हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है’


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories