back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Archit Nuwood Industries IPO: ग्रे मार्केट में बवाल काट रहा IPO, इस दिन से लगा सकेंगे पैसे

IPO: अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO निवेश के लिए 30 अगस्त को शेयर मार्केट में आ जाएगा। वहीं अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO को शेयर मार्केट में 3 सितंबर तक खरीदा जा सकेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा की फाइबरबोर्ड बनाने वाली कंपनी अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज़ का IPO आ रहा है। Archit Nuwood Industries IPO में आप 30 अगस्त से सब्स्क्राइब कर सकते हैं। IPO आने से पहले ही इसकी ग्रे मार्केट में खूब चर्चा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कंपनी के शेयर्स 100 प्रतिशत के प्रिमियम पर भी खुल सकते हैं। इस IPO का सब्स्क्रिप्शन 30 अगस्त से 3 सितंबर तक खुला रहेगा। बिडिंग पूरी होने के बाद कंपनी के शेयर्स शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएंगे।

अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड 270 रुपये रखा गया है

जानकारी के अनुसार अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर अगर आपको अलॉट होते हैं तो पहले ही दिन इस पर किया गया निवेश दुगना हो जाएगा। यह जानकारी ग्रे मार्केट से मिली है। अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO निवेश के लिए 30 अगस्त को शेयर मार्केट में आ जाएगा। वहीं अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO को शेयर मार्केट में 3 सितंबर तक खरीदा जा सकेगा। अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड 270 रुपये रखा गया है। 400 शेयर्स का एक लॉट रखा गया है, यानी IPO में निवेश के लिए कम से कम 1,02,800 रुपये इनवेस्ट करने होंगे।

इन शेयरों को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा

अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने IPO के माध्यम से ₹168.48 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है, जिसके लिए 62.4 लाख शेयरों के फ्रेश इश्यू को निवेशकों को बेचा जाएगा। बता दें कि अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की पूरी स्थिति का खुलासा 4 सितंबर 2024 तक होने की पूरी संभावना है, जिससे पता चल जाएगा कि इसके कितने IPO को खरीदा गया है। अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा।   

 इस IPO की लिस्टिंग पर 100 प्रतिशत का मुनाफा हो सकता है

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO 270 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हैं। जिसका प्राइस बैंड भी 270 रुपये ही रखा गया है। अगर ग्रे मार्केट की माने तो अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 540 रुपये पर आसानी से लिस्ट हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को अर्चित नुवुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की लिस्टिंग पर 100 प्रतिशत का मुनाफा हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...