नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार हरे निशान में नजर आ रहा है। अब ये तेजी कुछ दिन और बनी रह सकती है। दरअसल, हीरो मोटर्स ने ऐलान किया है कि वह बाजार में 900 करोड़ रुपये के IPO लाने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसके लिस्ट होते ही बाजार में तेजी बनी रह सकती है। हीरो मोटर्स के बाद हुंडई भी बाजार में आईपीओ लॉन्च कर सकती है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आया था जिसके बाद बाजार में अच्छी खासी तेजी देखी गई थी।
500 करोड़ का फ्रेश इश्यू, 400 करोड़ का ऑफर फोर सेल
हीरो मोटर्स ने अपने आगामी IPO के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसे 23 अगस्त को SEBI के पास जमा करा दिया गया है। ड्राफ्ट में बताया गया है कि कंपनी 500 करोड़ रुपये के शयरों को फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये के ऑफर फोर सेल शेयरों को बाजार में उतारने जा रही है। ऑफर फोर सेल का मकसद प्रमोटर्स खुद के हिस्से के शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम करने की बात कर रहे हैं।
हीरो मोटर्स की हिस्सेदारी किसके पास है
हीरो मोटर्स के प्रमोटर्स की बात करें तो ओपी मुंजाल इनका सबसे बड़ा प्रमोटर है जिसके पास 71.55 फीसदी की हिस्सेदारी है। जबकि भाग्योदय इन्वेस्टमेंन्ट्स के पास 6.28 फीसदी की हिस्सेदारी है। हीरो साइकिल्स 2.03 फीसदी का हिस्सेदार है। हीरो मोटर्स की 12.27 फीसदी हिस्सेदारी साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट एलएलसी के पास है।
भारतीय बाजार में IPO की भरमार
इस समय शेयर बाजार में IPO की भरमार है, इसमें विशेषकर ऑटो सेक्टर के IPO हैं। हाल ही में लॉन्च ओला इलेक्ट्रिक के IPO को बाजार में सकारात्मक रिस्पांस मिला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हीरो मोटर्स का IPO भी बाजार में तेजी ला सकता है।




