back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Politics: लालू के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार कहा- ये नीतीश कुमार तय करेंगे उनको किसके साथ जाना है

Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते वक्त लालू यादव पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को किसके साथ रहने है यह नीतीश कुमार तय करेंगे।

पटना, हि.स.। राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश के वापसी के बयान पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बयान दिया है। राजधानी दिल्ली में भाजपा केंद्रीय टीम की ओर से बुलाई गई एक बैठक में शामिल होने जा रहे सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह नीतीश को तय करना है कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहना है या राष्ट्रीय जनता दल के साथ। यह लालू को तय नहीं करना है कि नीतीश कुमार किस गठबंधन के साथ रहेंगे।

सम्राट चौधरी ने लालू पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि नीतीश ने अपनी सारी बातें रख दी है। जनता के बीच साफ संदेश गया है तो फिर इसमें लालू को क्या तय करना है। हकीकत तो यह है कि लालू यह जान चुके हैं कि अब हमारा खाता नहीं खुलने वाला है। इसलिए कुछ भी बोले जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

तेजस्वी और राहुल गांधी के एक साथ होने पर उन्होंने कहा कि दो भ्रष्टाचार के प्रतीक एक साथ हैं। एक बिहार की जनता को लूटने वाला है और दूसरा देश को लूटने वाला है। आज दोनों एक साथ है। नीतीश कुमार ने 18 वर्षों में बिहार के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे।

बिहार में NDA की सरकार से विपक्ष परेशान

नीतीश कुमार ने एक बार फिर 28 जनवरी को बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली है। वो नौंवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने 28 जनवरी की सुबह ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। नीतीश के CM बनते ही राज्य में चल रहा कन्फ्यूजन दूर हो गया है। अब तस्वीर साफ हो गई है कि नीतीश महागठबंधन से अलग हो गए हैं और उन्होंने एक बार फिर NDA का दामन पकड़ लिया है। 12 फरवरी को उन्होंने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास किया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से गठबंधन तोड़ने का कारण पूछा। लालू यादव और तेजस्वी यादव अभी भी इंडि गठबंधन का दामन थामे हुए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी से गुस्साए डिप्टी CM विजय सिन्हा, विपक्ष पर जमकर बरसे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का मुद्दा उभरकर सामने आया है। विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...