back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पशुपति पारस पहुंचे पटना, कल होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

-सूरजभान ने कहा, चिराग को सद्बुद्धि आ जाए तो कल की मीटिंग में जरूर आएं पटना, 16 जून (हि.स.)। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनने वाले पशुपति कुमार पारस आज अपराह्न चार बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पारस खेमे से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह भी पटना पहुंचेे। सूरजभान सिंह के भाई सांसद चंदन सिंह भी पटना पहुंचे हैं। इन सबका पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया पटना पहुंचने के बाद पशुपति कुमार पारस ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर सूरजभान सिंह ने लोजपा में चल रहे मौजूदा घटनाक्रम को लेकर कहा कि अगर चिराग पासवान को सद्बुद्धि आ जाए तो वह कल की बैठक में आ जाएंगे। सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग की लोजपा अभी भी है, बशर्ते वह मान लें कि थोड़े दिन पार्टी का नेतृत्व चाचा पारस करेंगे। सूरजभान सिंह ने कहा कि वह सबको जोड़ना चाहते हैं ना कि तोड़ना। चिराग पासवान ने इतने दिनों तक पार्टी चलाई और अब अगर चाचा पशुपति पारस पार्टी चलाना चाहते हैं तो इसमें उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सूरजभान सिंह के आवास पर ही गुरुवार को पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...