back to top
30.9 C
New Delhi
Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संविधान की प्रस्तावना से सोशलिज्म और सेक्युलरिज्म शब्द नहीं हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और इसे सराहनीय बताया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से ‘सोशलिज्म’ और ‘सेक्युलरिज्म’ हटाने की कोई योजना नहीं है। इस बयान का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्‍वागत किया है और इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने एक्स पर लिखा “देश के कानून मंत्री का संसद में दिया गया यह बयान कि संविधान की प्रस्तावना से ‘सेक्युलरिज़्म’ आदि शब्द हटाने की सरकार की ना कोई नीयत है और ना ही कोई विचाराधीन प्रस्ताव। यह उचित एवं सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि संविधान में अनुचित बदलाव नहीं होने की पुष्टि जनता के लिए राहत की खबर है।

“बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलरिज्‍म और सोशलिज्‍म जैसे शब्दों को न हटाने के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान BSP और देश-दुनिया के उन सभी लोगों के लिए राहत की बात है, जो बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के सख्त खिलाफ हैं। मायावती ने कहा कि ऐसी उठने वाली गलत मांग को लेकर लोग चिन्तित भी थे, लेकिन अब इस आश्वासन के बाद उन्‍हें राहत है। 

उन्होंने कहा कि “भारत एक ऐसा देश है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी जैसे विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत और पहचान है।” मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान को समता और समान आदर-सम्मान की सोच के साथ रचा, जो हर पन्ने में झलकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अपने इस रुख पर अडिग रहेगी और संविधान की पवित्र मंशा की रक्षा करेगी, यही देश की भी अपेक्षा है।

बता दें कि कानून मंत्री ने संसद में साफ किया है कि संविधान की प्रस्तावना से ‘सोशलिज्म’ और ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द हटाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मायावती, अखिलेश और योगी… जानिए 2007 से 2026 के बीच चुनाव से पहले कितना कारगर रहा कैबिनेट विस्तार?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का मामला नहीं होता, बल्कि इसके जरिए सरकारें जातीय...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

हर तरफ छाया Shweta Tiwari का जलवा, साड़ी लुक ने सोशल मीडिया का पारा हाई किया

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी...

Delhi Metro Oldest Line: कौन-सी है दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी और सबसे लंबी लाइन? जानिए दिलचस्प जानकारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो...

गिरते क्रूड ऑयल के बावजूद भारत में क्यों महंगा हो रहा पेट्रोल? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी...

Kriti Sanon का Glitz, Glam और Charisma बना चर्चा का विषय

Kriti Sanon ने हाल ही में अपने glitz, glam...

पुराने दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हो सकती है फिटकरी, जानिए इसका सही तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपके चेहरे में काफी...

Jennifer Winget का छाया ग्लैमरस अंदाज, बोल्ड तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) टेलीविजन...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵