back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल अब उगलेंगे कई राज, भारत आते ही नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Scrap mafia Ravi Kana: नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। गिरफ्तारी के डर से भारत छोड़कर थाईलैंड भागे स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को थाईलैंड पुलिस ने भारत डिपोर्ट किया था। इन्हें दिल्ली लाया गया और आज दोपहर दोपहर 12 बजे रवि काना और काजल झा को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को भारत से भाग कर थाईलैंड पहुंचे थे।

लोकेशन ट्रेस करके पकड़ा गया

अब नोएडा पुलिस रवि और उसकी गर्लफ्रेंड को जेल भेजेगी। पुलिस कुछ दिन बाद दोनों की कोर्ट से रिमांड मांगेगी। रवि और उसकी गर्लफ्रेंड नोएडा पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के डर से थाईलैंड भागे थे। नोएडा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस और थाईलैंड पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों को पकड़ कर भारत डिपोर्ट कर दिया।

दिल्ली-एनसीआर में 250 करोड़ की संपति जब्त

नोएडा पुलिस रवि काना और काजल की दिल्ली-एनसीआर में 250 करोड़ की संपति जब्त की है। इनसे आगे की पूछताछ में कई बड़े सफेदपोश एवं रसूखदार लोगों के नाम का खुलासा हो सकता है। नोएडा पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, दिल्ली में रवि काना की करीब 200 करोड़ की संपत्ति सील की थी।

गर्लफ्रेंड के नाम पर खरीदा था 80 करोड़ का बंगला

इसमें दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 80 करोड़ रुपए का बंगला भी है। यह बंगला रवि ने गर्लफ्रेंड काजल के नाम पर खरीदा था। पुलिस ने बुलंदशहर के खुर्जा में 40 बीघा जमीन भी सील की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह संपत्ति विभिन्न अपराधों से कमाए धन से बनाई है।

रवि के यहां जॉब करने आई थी काजल

काजल नौकरी की तलाश में रवि के पास आई थी। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और रवि की कंपनियों का पूरा काम काजल संभालने लगी। रवि नागर उर्फ रवि काना के काले कारोबार में साथ देने के कारण काजल भी पुलिस के निशाने पर आई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...