back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यू यॉर्क में अगले महीने UN Summit को संबोधित करेंगे मोदी, कई वैश्विक नेता होंगे शामिल

इस इवेंट में बड़ी संख्या में वैश्विक नेता शामिल होंगे। इससे पहले साल 2019 में मोदी ने हाउडी मोदी इवेंट अमेरिका में किया था जिसमें भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 22 सिंतबर को न्यूयॉर्क में होंगे। वो यहां पर UN Summit को संबोधित केरेंगे। इसमें कई वैश्विक नेता शामिल होंगे।

रूस और यूक्रेन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले वाइट हाउस ने प्रधानमंत्री के यूक्रेन दौरे की सराहना की थी। उनकी ओर से कहा गया था कि उनका मानना हैकि प्रधानमंत्री का यह दौरा रूस-यूक्रेन विवाद को हल करने में सहायक होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा सामुदायिक इवेंट होगा। भारतीय समुदाय के 24000 से अधिक सदस्यों ने इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

क्या है इस इवेंट की थीम

इस इवेंट की थीम रखी गई है मोदी और अमेरिका साथ आगे बढ़ते हुए। यह इवेंट Nassau Veterans Memorial Coliseum में आयोजित किया जाएगा। इस हॉल की कैपिसिटी 15000 लोगों की है। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पास से कॉल आया था। दोनों से यूक्रेन-रूस विवाद और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस बातचीत के दौरान बाइडन ने मोदी के इस विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने के कदम और यूक्रेन को मानवीय मदद देने की सराहना की।

कब होगी जनरल असेंबली के हाई लेवल जवरल डिबेट की शुरुआत

इस साल यूएन जनरल असेंबली के हाई लेवल जनरल डिबेट के 79 वें सेशन की शुरुआत 24-30 सितंबर को होगी। भारतीय सरकार के प्रमुख नरेंद्र मोदी सेशन को 26 सितंबर को संबोधित करेंगे। यह एक उच्च स्तर का इवेंट होगा। इसके जरिए सभी वैश्विक नेता एक साथ एक मंच पर एकत्रित होंगे और इस बात पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनेगी कि हम अपने वर्तमान और भविष्य को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं। इस इवेंट में 42 राज्यों से आए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल होंगे।

इस इवेंट के एक ऑर्गेनाइजर ने बताया कि वो लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोग इस इवेंट में भागीदारी करें। इससे पहले साल 2019 में मोदी ने हाउडी मोदी इवेंट को ह्यूस्टन में संबोधित किया था। उस समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मोदी के साथ थे। इस साल मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नवंबर में यहां पर राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में भारतीय मूल की कमला हैरिस और डॉनल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक, लोकसभा में बोले PM मोदी- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि; तेल-गैस सप्लाई पर दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵