back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA: अमेरिका में शरारती तत्वों ने हिंदू मंदिर की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

USA: अमेरिका में खालिस्तान समर्थक शरारती तत्वों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। इन तत्वों ने इस मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखकर सामाजिक ताने-बाने पर चोट करने की कोशिश की है।

वॉशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक शरारती तत्वों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। इन तत्वों ने इस मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखकर सामाजिक ताने-बाने पर चोट करने की कोशिश की है। यह घटना कैलिफोर्निया के नेवार्क शहर की है। नेवार्क पुलिस ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

घटना की जांच ‘घृणा अपराध’ के रूप में की जाए

इस घटना से संबंधित सचित्र विवरण हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। इसमें स्वामी नारायण मंदिर की दीवारों पर नारे लिखे दिख रहे हैं। भारत और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ काले रंग के स्प्रे पेंट से यह नारे लिखे गए हैं। हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने मांग की है कि इस घटना की जांच ‘घृणा अपराध’ के रूप में की जाए।

मंदिर से संबद्ध लोगों ने नेवार्क पुलिस और न्याय विभाग को इसकी सूचना दी

बताया गया है कि मंदिर से संबद्ध लोगों ने नेवार्क पुलिस और न्याय विभाग को इसकी सूचना दी है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में मंदिरों को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया हो। अमेरिका के अलावा कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि कनाडा के सरे शहर में कुछ समय पहले खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर के मेन गेट पर पोस्टर चिपकाकर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का समर्थन किया था।

घृणा अपराध हमारे समाज के ताने-बाने पर जहरीला दाग है

इस वर्ष जनवरी में तीन हिंदू मंदिरों को मेलबर्न में निशाना बनाया गया था। यहां भी खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिरों पर नारे लिखे थे। नेवार्क की घटना पर अमेरिकी-भारतीय राजनीतिज्ञ बर्ट ठाकुर ने एक्स पर लिखा है-‘हिंदू समुदाय के भाइयो और बहनों, मैं नफरत और असहिष्णुता की छाया के खिलाफ खड़ा हूं। कैलिफोर्निया के नेवार्क में हमारे पवित्र हिंदू मंदिर का अपमान, केवल एक इमारत पर हमला नहीं है, यह हमारी आत्मा और हमारे मूल्यों पर खुला हमला है। घृणा अपराध हमारे समाज के ताने-बाने पर जहरीला दाग है।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...