नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 – द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब तीसरी किस्त ‘पुष्पा 3 – द रैम्पेज’ की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
‘पुष्पा 3 – द रैम्पेज’ कब होगी रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 3’ साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता रविशंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन को पहले निर्देशक एटली और फिर त्रिविक्रम के साथ अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू करेंगे। फिल्म के डायलॉग राइटर श्रीकांत विसा के मुताबिक, ‘पुष्पा 3’ पहले के दोनों भागों से ज्यादा बड़ी, ग्रैंड और दमदार होगी। फिल्म में कई नए किरदार नजर आएंगे। इसके अलावा, मेकर्स एक बड़े बॉलीवुड स्टार को फिल्म में विलेन के रूप में लाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कैसे बनी ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी?
2021 में आई ‘पुष्पा – द राइज़’ ने जबरदस्त सफलता हासिल की और 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 2023 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2 – द रूल’ ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 1,750 करोड़ रुपये कमाए और भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब ‘पुष्पा 3 – द रैम्पेज’ के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। हालांकि ‘पुष्पा 3’ के लिए फैंस को कुछ सालों तक इंतजार करना होगा, लेकिन मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पहले से भी ज्यादा शानदार होगी। अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में लौटेंगे और दर्शकों को एक और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं।




