नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वरुण शर्मा का जन्म 4 फरवरी 1990 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। एक्टर को फिल्मी दुनिया में फिल्म फुकरे से पहचान मिली थी। इसके बाद वह फिल्मों में अपने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल में नजर आए। एक्टर की कलाकारी को लोग बेहद पसंद करते हैं। वह अपने किरदार में जान फूंकने का काम करते हैं। Varun Sharma की नेचुरल एक्टिंग लोगों के दिलों में कैद हो जाती है। वरुण शर्मा जब 7 साल के थे तभी उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसकी वजह से आज उनकी किस्मत पलट गई है।
वरुण शर्मा की पढ़ाई लिखाई
वरुण शर्मा ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई जालंधर के एपीजे स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ के कॉलेज से मीडिया, एंटरटेनमेंट और फिल्म टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया हुआ है। अपनी पढ़ाई लिखाई के बाद वह एक्टिंग करियर में इंटरेस्ट लेने लगे।
चूचा बनकर वरुण ने जीता दिल
साल 2013 की फिल्म फुकरे से वरुण धवन ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। फिल्मी पर्दे पर रिलीज होते ही सुपरहिट रही थी। फिल्में चूचा का किरदार निभाने के साथ ही एक्टर ने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। इसके बाद एक्टर ने कई फिल्में की जो सुपरहिट रही और फ्लॉप भी रही।
बड़े कलाकारों के साथ भी किया है काम
वरुण शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं। ‘डॉली की डोली’, कपिल शर्मा के साथ ‘किस किस को प्यार करूं’, शाहरुख खान संग ‘दिलवाले’, सुशांत सिंह संग ‘छिछोरे’ में ‘सेक्सा’ का किरदार निभाया था। वो ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘फ्राईडे’, ‘अर्जुन पटियाला’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है।
इस फैसले से बदल गई जिंदगी
वरुण शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर देखने के बाद एक्टर बनने का फैसला लिया था। आज उनके इस फैसले ने उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया। लेकिन जब वह मुंबई आए तो उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया इसके बाद उन्हें सक्सेस मिली।




