नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसी मशहूर प्लेबैक सिंगर है जिनका बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। उनके पिताजी समोसा बेचा करते थे और बेटी पढ़ाई के साथ-साथ गाना गया करती थी। जी हां हम बात कर रहे हैं नेहा कक्कड़ की जो आज लोगों की फेवरेट सिंगर है। नेहा कक्कड़ को देखकर यह बात सटीक बैठती है की अगर इरादे मजबूत हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। एक्ट्रेस ने अपने बचपन में बहुत संघर्ष किया इसके बाद आज वह बॉलीवुड की टॉप सिंगर में से एक है।
मोटिवेट करती है नेहा कक्कड़ की कहानी
यह बात आपको हैरान करेगी की नेहा कक्कड़ 4 साल की उम्र से गाना गा रही है उनकी मधुर आवाज लोगों को इतनी पसंद आई की वह आज अपने मेहनत और जुनून के बलबूते पर फर्श से अर्श तक का सफर तय कर चुकी है। नेहा ने संगीत की दुनिया में एक मिसाल कायम की है। हालांकि, यहां तक पहुंचने में नेहा की कहानी आपकी आंखें नम कर देगी। नेहा कक्कड़ की संघर्ष भरी कहानी जहां एक तरफ उदास करती है, वहीं दूसरी तरफ मोटिवेट भी करती है।
जागरण में गाना गाती थी नेहा
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 में हुआ था आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर नेहा कक्कड़ के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे। नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली है इसके बाद एक्ट्रेस अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली गई इसके बाद मुंबई में शिफ्ट हो गई। नेहा के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब वह जागरण में भगवान के गीत गाया करती थी उस समय उनकी उम्र केवल 4 साल की थी।
पिताजी ने बेचे समोसे
एक रियलिटी शो के दौरान नेहा कक्कड़ ने अपने जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, उनके पिताजी रात में जगराता कराते थे और दिन में स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। इस तरह बड़ी मुश्किल से दोनों भाई बहन ने अपनी पढ़ाई पूरी की कभी कबार नेहा के भाई टोनी कक्कड़ पिता की मदद करने के लिए जगराता में गाना गाया करते थे। लोगों ने टोनी कक्कड़ की आवाज को बेहद पसंद भी किया।
एक ही कमरे में रहता था पूरा परिवार
नेहा कक्कड़ ने अपने रहन-सहन के बारे में बताते हुए कहा कि, ऋषिकेश में एक ही कमरे में उनका पूरा परिवार रहने को मजबूर था। उस समय माता-पिता सोनू, टोनी कक्कड़ सब साथ में रहते थे। इस कमरे में एक टेबल के ऊपर किचन था यह घर भी उनका अपना नहीं था किराए पर लिया गया था।
इंडियन आइडल से चमका करियर
नेहा कक्कड़ ने 18 साल की उम्र में इंडियन आइडल के सेकंड सीजन के लिए ऑडिशन दिया था। इस शो में आने के बाद नेहा कक्कड़ लंबे समय तक नहीं टिक पाई, लेकिन यहां से उनका करियर चमकता चला गया है। इसके बाद नेहा ने साल 2008 में अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर ‘नेहा द रॉकस्टार’ के नाम से एल्बम लॉन्च किया। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘कॉकटेल’ में ‘सेकंड हैंड जवानी’ सॉन्ग में खास मौका मिला। इस गाने के बाद नेहा ने फिल्म ‘यारियां’ में ‘सनी-सनी’ गाना गया जो सुपरहिट रहा। इस तरह धीरे-धीरे नेहा कक्कड़ का करियर उड़ान भरने लगा।
अब करोड़ों के घर में रहती है नेहा कक्कड़
ऋषिकेश के एक छोटे से कमरे में रहने वाली नेहा कक्कड़ ने अपने गाने और एल्बम के दम पर नाम दौलत शोहरत करोड़ों की प्रॉपर्टी कमाई। अब नेहा कक्कड़ मुंबई के प्राइम लोकेलिटी में रहती हैं पैनारोमा टावर में सिंगर का एक आलीशान घर भी है। सूत्रों के मुताबिक नेहा के इस घर की कीमत लगभग 1.50 करोड़ रूपए है।
नेहा कक्कर की पर्सनल लाइफ
नेहा कक्कड़ की लव लाइफ की बात करें तो ब्रेकअप का दर्द वह झेल चुकी है एक समय था जब वह एक्टर हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद किसी वजह से नेहा कक्कड़ का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नेहा कक्कड़ की जिंदगी में खुशियां आई। पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट रोहनप्रीत सिंह के साथ नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2020 में दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचा ली। आज नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




