नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म The Kerala Story 2 को लेकर लोगों के मन में कई सारी बातें आ रही थी। लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता दिखा रहे थे। विवादों के बाद फिल्म को 27 फरवरी को रिलीज कर दिया गया था। रिलीज होते ही फिल्म के प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली थी क्योंकि इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि धीरे-धीरे फिल्म ने अपनी रफ्तार आगे बढ़ाई और कलेक्शन करना शुरू किया। तो चलिए फिल्म के 11 दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है।
फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अगर दूसरे सोमवार की बात करें तो फिल्म ने कल यानी मंडे को कुल 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की है यह संख्या पहले हफ्ते के मुकाबले कम है क्योंकि सोमवार को आमतौर पर बॉक्स ऑफिस धीमा रहता है।
फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन
फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में अगर बात की जाए तो , फिल्म ने अब तक 34.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।यह पूरे 11 दिनों की कमाई है, जिसमें उनकी लागत भी वसूल ली गई है।अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 40 करोड़ के आसपास कमाई की है। कम बजट वाली फिल्म के हिसाब ने इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है. फिल्म का बजट करीब 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए यह अब प्रॉफिट में है।
फिल्म की कहानी किरदार
‘द केरला स्टोरी 2’ एक नई हिंदी फिल्म है, जिसका पूरा नाम ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ है। यह 2023 में आई पहली फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का दूसरा पार्ट है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं।फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं।




