नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशक में बनी फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले विवादों में घिरी थी। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह फिल्म भारत के विभाजन और तुष्टिकरण की राजनीति का दर्दनाक सच उजागर करती है।
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने फिल्म द बंगाल फाइल्स को हर जागरूक नागरिक के लिए जरूरी बताया और कहा कि बंगाल के हर व्यक्ति को इसे अवश्य देखना चाहिए।
फिल्म पर कपिल मिश्रा का बयान
कपिल मिश्रा ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने समाज के सामने अतीत और वर्तमान की सच्चाई उजागर करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उनकी फिल्म और टीम ने सच को बेबाक तरीके से पेश कर, लोगों के विचारों और संवेदनाओं को झकझोरा है।
राजनीतिक तुष्टिकरण की सच्चाई दिखाती है फिल्म
मीडिया से बात करते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि “द बंगाल फाइल्स” सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास के उन छिपे पन्नों को सामने लाती है। यह फिल्म विभाजन की दर्दनाक त्रासदी और राजनीतिक तुष्टिकरण की सच्चाई को बेबाक तरीके से उजागर करती है, जिसे अब तक नजरअंदाज किया जाता रहा।
बंगाल में फिल्म पर लगी रोक पर क्या बोले कपिल मिश्रा
बंगाल में फिल्म पर उठी आपत्तियों पर कपिल मिश्रा ने कहा कि सच को दबाने की कोशिश वही करते हैं जिनके पास छिपाने के लिए कुछ होता है। “द बंगाल फाइल्स” दशकों से छुपाए गए कड़वे सच को उजागर करती है और इसे अब आम जनता तक पहुँचाना जरूरी है।
कम से कम एक बार जरुरी देखें फिल्म
इस दौरान, कपिल मिश्रा ने देशवासियों से अपील की कि वे “द बंगाल फाइल्स” कम से कम एक बार जरूर देखें। उनका कहना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना है। राजनीतिक बहस के बीच यह फिल्म बंगाल के विभाजन और राजनीति के इतिहास को फिर से चर्चा में ला रही है।




