back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Thamma: ‘थामा’ की गूंज बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, 10वें दिन भी जारी रही आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की चमक

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर–कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर–कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को न सिर्फ ऑडियंस बल्कि क्रिटिक्स की ओर से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। आयुष्मान और रश्मिका की अनोखी जोड़ी, साथ ही डर और हास्य के मेल ने दर्शकों को बांधे रखा। अब फिल्म के रिलीज को 10 दिन पूरे हो चुके हैं और गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। चलिए जानते हैं फिल्‍म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

‘थामा’ की तगड़ी कमाई जारी, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर–कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘थामा’ के साथ ही सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी रिलीज हुई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, दर्शकों का झुकाव अब तक साफ तौर पर ‘थामा’ की ओर दिखाई दे रहा है।

करीब 135 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म थामा’ ने ओपनिंग डे पर ही 24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया था। अब फिल्म के रिलीज को 10 दिन पूरे हो चुके हैं, और ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ‘थामा’ की रफ्तार अभी भी थमी नहीं है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन (गुरुवार) तक लगभग 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह ‘थामा’ का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 108.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

डे-वाइज कलेक्शन 

डे 1: ₹24 करोड़

डे 2: ₹18.6 करोड़

डे 3: ₹13 करोड़

डे 4: ₹10 करोड़

डे 5: ₹13.1 करोड़

डे 6: ₹12.6 करोड़

डे 7: ₹4.3 करोड़

डे 8: ₹5.75 करोड़

डे 9: ₹3.65 करोड़

डे 10: ₹3.25 करोड़

कुल कलेक्शन: ₹108.25 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट के अनुसार)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...