नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इंटरनेट की दुनिया में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें छाई हुई हैं। हालांकि, अब दोनों के ही करीबी लोग इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं कि गोविंदा और सुनीता अलग हो सकते हैं। भांजे कृष्णा अभिषेक कह चुके हैं कि ऐसा हो नहीं सकता है। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ये एक्सेप्ट किया था कि दोनों के बीच अनबन चल रही है। अब सुनीता के मैनेजर का भी बयान सामने आया है।
सुनीता आहूजा के मैनेजर का रिएक्शन
न्यूज़ एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा था, ‘सुनीता आहूजा ने गोविंदा को नोटिस भेजा था लेकिन उन्हें अभी मिला नहीं है।’ वहीं अब सुनीता आहूजा की मैनेजर ने कहा है कि यह सच नहीं है। उन्होंने तलाक की सभी खबरों को खारिज कर दिया है।
गोविंदा के मैनेजर ने बताई ये बात
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कपल की तलाक की अफवाहों को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने यह दावा किया था कि यह केवल पब्लिसिटी और लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘अभी यह खबर हर जगह फैल रही है। तो हम इस पर नजर रख रहे हैं। हां, उन्होंने कोर्ट में कानूनी नोटिस भेजा है। मुझे इसकी जानकारी है। लेकिन इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है कि यह है क्या। हमारे पास अभी तक कानूनी नोटिस नहीं पहुंचा है।’
कुछ न कुछ कहती हैं सुनीता – मैनेजर
अक्सर सुनीता को मीडिया से बातचीत करते हुए देखा जाता है इस दौरान वह काफी खुलकर बात करती हैं। इस बारे में मैनेजर ने कहा है कि, ‘आपने देखा होगा कि कुछ न कुछ सामने आता रहता है। सुनीता जी ने गोविंदा जी के बारे में काफी कुछ कहा है। इतना ही नहीं सुनीता गोविंदा और अपने रिश्ते को लेकर भी इंटरव्यू में बातचीत करती हैं। एक बार उन्होंने गोविंदा के अफेयर की बात भी छेड़ी थी जिसे अब उनके तलाक से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस बात को कहते हुए वह ज्यादा सीरियस नजर नही आई थीं।’




