back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sanjay Dutt Birthday: जेल जाने के बाद भी बने रहे सुपरस्टार, 180 से ज्‍यादा फिल्मों में किया दमदार रोल

आज संजय दत्त अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ उन्होंने निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के ‘बाबा’ कहे जाने वाले संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में कफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा हैं इनका नाम कई विवादों में में भी रहा। लेकिन इन सब मुश्किलों के बाद भी उनका एक्टर ने कभी भी हार नहीं माना और अपने काम से दर्शकों के दिलों में राज करते रहे।चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके बारे में खास बाते जानते हैं। 

जेल गए, फिर भी सुपरस्टार बने रहे संजय दत्त

संजय दत्त की जिंदगी सिर्फ ग्लैमर और स्टार बनने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उतार-चढ़ाव, विवादों और फि‍र से अपने आप को स्‍थापित करने की कहानी है। एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जाना पड़ा। संजय दत्त पर आरोप था कि उन्होंने गैंगस्टर अबू सलेम और रियाज सिद्दीकी से अवैध हथियार (एके-56 राइफलें) ली और अपने पास उन्‍हें छिपाया। इसके चलते उन्हें 15 महीने तक जेल में रहना पड़ा। करीब 12 साल तक चली सुनवाई के बाद 2007 में अदालत ने उन्हें टाडा के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 6 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि जेल की सलाखों से बाहर आने के बाद भी उनका स्टारडम कमजोर नहीं पड़ा। फिल्मों में उनकी वापसी हुई और दर्शकों ने उन्हें फिर से उसी प्यार और सम्मान से स्वीकार किया। 

संजय दत्त ने निभाए कई दमदार किरदार

संजय दत्त ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आज भी दर्शकों के जहन में बसे हुए हैं। ‘खलनायक’ के बल्लू से लेकर ‘वास्तव’ के रघु तक, उनके हर रोल ने फैंस पर गहरी छाप छोड़ी है। आइए, उनके कुछ सबसे प्रभावशाली किरदारों पर नजर डालते हैं।

अग्निपथ

फिल्म ‘अग्निपथ’ में संजय दत्त ने बेहद खतरनाक और डरावने विलेन कांचा चीना की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की क्लासिक ‘अग्निपथ’ का रीमेक थी, जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था।

वास्तव- द रियलिटी

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित ‘वास्तव -द रियलिटी’ में संजय दत्त ने रघुनाथ शिवालकर यानी रघु की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक एक्शन-क्राइम ड्रामा थी और माना जाता है कि रघु का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से प्रेरित था। संजय दत्त ने इस भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा।

खलनायक

सुभाष घई की फिल्म ‘खलनायक’ में संजय दत्त ने बलराम राकेश प्रसाद उर्फ बल्लू का किरदार निभाया, जो एक जबरदस्त और यादगार भूमिका रही। बल्लू एक वांछित अपराधी होता है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस हर मुमकिन कोशिश करती है। इस दमदार प्रदर्शन के लिए संजय दत्त को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।

मुन्नाभाई MBBS

राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ में संजय दत्त ने मुरली प्रसाद शर्मा उर्फ मुन्ना भाई का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म में उनके साथ सर्किट (अरशद वारसी) की जोड़ी भी खास रही और खूब सराही गई। इस रोल के लिए संजय दत्त को बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...