back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

सलीम खान को चक्कर आने और ब्लड क्लॉट की आशंका के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है, हालांकि लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है।

उनके वाइटल पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं।

जानकारी के मुताबिक सलीम खान को अचानक चक्कर आने की शिकायत हुई थी, जिसके बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) होने की आशंका जताई गई, जिसके मद्देनजर उन्हें एहतियातन इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनके वाइटल पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं।

क्लिनिकल स्टेटस पर करीबी नजर रखी जा रही है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जलील पार्कर ने मीडिया को बताया कि 90 वर्षीय सलीम खान को मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा, मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन क्लिनिकल स्टेटस पर करीबी नजर रखी जा रही है।

विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे, जहां तत्काल इलाज शुरू किया गया। बाद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया को उनकी देखरेख में लगाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचे।

अस्पताल में भर्ती की खबर सामने आते ही सलमान ख़ान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें अलवीरा अग्निहोत्री और आयुष शर्मा शामिल हैं, सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सलीम-जावेद की विरासत

सलीम खान हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक लेखक जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के अहम सदस्य रहे हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 1970 के दशक में इंडस्ट्री को नई पहचान दी। जंजीर, दीवार, शोले, त्रिशूल और डॉन जैसी फिल्मों ने उन्हें अमर बना दिया।

फैंस और शुभचिंतकों को राहत मिली है।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम सलीम खान की सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। परिवार ने अपील की है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जिससे फैंस और शुभचिंतकों को राहत मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵