back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aamir Khan के बर्थडे से पहले ही उनके घर पहुंचे Salman khan और Shah Rukh Khan, वीडियो वायरल

आमिर खान से मिलने सलमान खान और शाहरुख खान उनके घर बुधवार की रात पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान का एक दिन बाद बर्थडे भी आने वाला है। तो वहीं उनके उनके घर सलमान खान और शाहरुख खान को देखा गया। आमिर खान के घर के बाहर की कुछ वीडियो भी सामने आई है जिसमें सलमान खान कड़ी सुरक्षा के साथ उनके घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों खान को एक साथ घर में इकट्ठा देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या बड़ाे होने वाला है। 

आमिर खान के घर से बाहर निकलते दिखे सलमान खान 

सामने आए वीडियो में सलमान खान को आमिर की बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा गया और बाद में अपनी कार के अंदर नजर आए। वहीं शाहरुख खान अपने जाने-पहचाने किंग खान स्टाइल में दिखे। ऐसे में सलमान खान को देखकर लग रहा था वह काफी नींद में हैं। इस दौरान सलमान खान ने व्हाइट कलर का शर्ट पहना हुआ था तो वहीं शाहरुख खान ने ब्लैक कलर का शर्ट पहना हुआ था। 

तीनों खान को एक साथ देख हैरान हुए फैंस 

आपको बता दें कि अक्सर तीनों खान को किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर किसी बड़े इवेंट में ही देखा गया है। वही अचानक से घर पर तीनों खान का इकट्ठा होना लोगों को हैरान कर रहा है।पिछली बार तीनों सितारे जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले प्री वेडिंग समारोह में एक साथ दिखे थे। जहां पर तीनों खान ने जमकर एक दूसरे के साथ डांस किया था।

तीनों खान की अपकमिंग फिल्में 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इसी महीने ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके दो गाने भी अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ में जल्द नज़र आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है। वहीं आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ नजर आ सकते हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵