back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सालों बाद खुला फिल्म शोले से जुड़ा राज, एक्टर सचिन पिलगांवकर ने किया खुलासा

एवरग्रीन फिल्म 'शोले' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बारे में लोगों को नही पता था। फिल्म से जुड़ा ये राज एक्टर सचिन पिलगांवकर ने खोला है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में है जो आज भी लोगों के जहन में है। 1975 की फिल्म ‘शोले’ भी उन्हीं में से एक है जिसके डायलॉग्स और कलाकारों के किरदार आज भी लोग कॉपी करते हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने इस फिल्म का लेखन किया है। फिल्म में जय-वीरू, बसंती, गब्बर और ठाकुर के पॉपुलर डायलॉग आज की फेमस है। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात करें तो लोगों की जुबान पर पहला नाम रमेश सिप्पी का आएगा। हालांकि, इन्होंने पूरी फिल्म का डायरेक्शन नहीं किया है, बल्कि तीन स्टार्स को ही डायरेक्ट किया है। इस बात का खुलासा अभिनेता-निर्देशक सचिन पिलगांवकर ने किया है, जो फिल्म में सहायक निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

हॉलीवुड कलाकारों की ली है मदद

एक यूट्यूब चैनल ‘खाने में क्या है’ के इंटरव्यू के दौरान एक्टर सचिन पिलगांवकर ने 49 साल पुराने फिल्म ‘शोले’ के किस्से शेयर किया है। सचिन पिलगांवकर ने बताया, ‘फिल्म शोले के एक्शन सीक्वेंस को शूट करने के लिए सिप्पी ने हॉलीवुड से जिम और जेरी दो लोगों को बुलाया। इन दोनों को हिंदी फिल्म के बारे में गाइड करने के लिए फेमस स्टंट फिल्म निर्माता मोहम्मद अली भाई और एक्शन निर्देशक अजीम भाई थे।’ एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हॉलीवुड से आए दो लोगों को फिल्म के बारे में कैसे पता चलेगा कि क्या हो रहा है। उस समय, यूनिट में केवल दो बेकार लोग थे। एक अमजद खान और दूसरा मैं था। इसलिए इसके लिए हमें चुना गया।’

तीन एक्टर्स को डायरेक्ट करते थे रमेश सिप्पी

सचिन पिलगांवकर ने बताया कि, डायरेक्टर रमेश सिप्पी केवल धर्मेंद्र, संजीव कुमार और अमिताभ बच्चन के सीन को शूट करने आते थे और हम बाकी के शूट को हैंडल करते थे। एक्टर ने यह भी बताया की रमेश सिप्पी अमजद खान और मेरे डायरेक्शन के बारे में जानते थे। यही वजह थी कि उन्होंने हॉलीवुड से आए कलाकार जिम और जेरी के डायरेक्शन के लिए हम दोनों को लगा दिया।

इस तरह शूट हुआ था शोले का रॉबरी सीन 

एक्टर सचिन पिलगांवकर ने ‘शोले’ के रॉबरी सीन को शूट करने का किस्सा शेयर किया है। एक्टर ने कहा, जिम और जेरी इस सीन को सामने से शूट करना चाहते थे लेकिन मुझे लगा कि यह साइड से ज्यादा बैटर रहेगा। हालांकि, हम दोनों की बातों को सुनने के बाद अमजद खान ने कहा कि हमारे पास दो कैमरे हैं तो क्यों ना दोनों तरफ से शूट कर लिया जाए। इस तरह से शोले में दिखाया जाने वाला आईकॉनिक रॉबरी सीन शूट किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...